देहरादून। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र चकरौता में सतत् संकल्प यात्रा रैली का आयोजन किया।
इस रैली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा की परिवर्तन रैली पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से लेकर उत्तराखंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट तक संसदीय परंपराओं को भूल गए हैं।
रावत ने अपने संबाेधन में कहा कि भाजपा के नेता गालीगलौच की भाषा पर उतर आए हैं।
अमित शाह ने पहले उत्तर प्रदेश का माहौल खराब किया और अब वे उत्तराखंड का सद्भावपूर्ण माहौल खराब करने की कोशिश में लगे हैं।कांग्रेस की चकरौता रैली में अमित शाह की मंगलवार को अल्मोड़ा में हुई परिवर्तन रैली से दोगुनी भीड़ थी।
चकरौता विधानसभा क्षेत्र से प्रीतम सिंह वर्ष 2002 से लगातार विधानसभा का चुनाव जीतते आए हैं। रैली भावुक होते हुए हरीश रावत ने कहा कि वे अब बूढे हो चुके हैं और अब उत्तराखंड में कांग्रेस की जिम्मेदारी प्रीतम सिंह के कंधों पर है।
प्रीतम कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सबसे पसंदीदा नेता हैं। राहुल की सिफारिश पर ही उन्हें हरीश रावत ने गृहमंत्री बनाया था।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal