लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र में एक किसान नेता पर जानलेवा हमला किया गया है। पुलिस ने छ: लोगो के विरूद्ध मामला पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह हमला बंथरा क्षेत्र के ककौहा गांव में किसान मंच के उपाध्यक्ष रिंकू तिवारी के घर लौटते समय किया गया। सामने से चार पहिया वाहन में आए हमलावरों ने किसान नेता रिंकू को जख्मी कर दिया। घायल होकर गिरे रिंकू ने शारदा प्रसाद शुक्ला समेत छ: लोगो के खिलाफ मामला पंजीकृत कराया है। बंथरा थाना पुलिस के अनुसार रिंकू तिवारी की तहरीर पर धारा 147, 148, 149, 307, 506 और 120 बी के तहत मुकदमा लिखा गया है। इसमें शारदा भईया और अन्य पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal