Sunday , April 28 2024

जमशेदपुर में भारी बारिश से हाई अलर्ट, खतरे के निशान पर स्वर्णरेखा

jamजमशेदपुर। जिले और आसपास के इलाकों मे दो दिनों से हो रही लगातार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। बारिश के काऱण स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। अगर ओड़िसा के व्यंगबिल डैम का फाटक खोला गया तो मंगलवार सुबह तक खऱकई और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर जायेगा। नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने निचले इलाके में रहनेवाले लोगों के लिए राहत केन्द्र खोल दिया। धालभूम के एसडीओ सूरज कुमार ने कहा कि शहर में लगातार दो दिनो से हो रही बारिश के कारण खऱकई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। चांडिल डैम का फाटक खोल दिये जाने के कारण स्वर्णरेखा का जलस्तर बढ़ गया है।ओड़िशा में हो रही बारिश के कारण देर रात तक व्यंगविल डैम का फाटक खोला जा सकता है। इससे मंगलवार सुबह 5 बजे तक खरकई और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ सकता है और निचले इलाकों में पानी आ सकता है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने मानगो, कदमा, जुगसलाई और बागबेड़ा मे हाई अलर्ट जारी कर दिया है। जिससे निचले इलाके मे रहने वाले लोग उचित स्थान में शऱण ले सकें। उन्होंने कहा कि बागबेड़ा के स्विस गेट को खोला गया है। जब खरकई में पानी कम होगा तो दूसरा गेट खोल दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी जगहों पर राहत केन्द्र खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग से जो जानकारी मिली है उसे देखते हुए नदी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सचेत कर दिया गया है। गौरतलब है कि जमशेदपुर में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर गाड़ियां न के बराबर चल रही है। गणेश पूजा के साथ शिक्षक दिवस होने के बावजूद शहर की सड़कें सूनी है। बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com