देहरादून। उत्तराखंड में दहेज को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया। जिसे जानकार सब हैरान रह गए। एक पति ने पैसों के लिए अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया। उसके बाद उसने 50 हजार में भिहर से एक महिला को खरीद लाया।
पति ने पहले एक महिला को बिहार से खरीद लगा और फिर उससे शादी करने की कोशिश की। जिसे उसकी पत्नी ने पुलिस की मदद से दूसरी शादी रुकवा दी। ग्राम पंडरी निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका मायका बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम नदेली में है। वर्ष 2011 में उसकी शादी पंडरी निवासी युवक से हुई थी। उसका एक बच्चा भी है। ससुराली दहेज के लिए आए दिन उसे प्रताड़ित करते थे।
इसके बाद पंचायत में पति ने दूसरी शादी की धमकी दी थी। पीड़िता ने पति के खिलाफ महिला हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद कुछ समय के लिए पति ठीक-ठाक रहा, लेकिन कुछ दिन बाद महिला को घर से निकाल दिया। यही नहीं उसने दूसरी महिला से शादी की तैयारी भी कर दी।
उसकी दूसरी शादी होनी थी। आरोप है कि पति ने बिहार राज्य से एक महिला को 50 हजार रुपये में खरीदा है। कोतवाल चंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी। पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal