Friday , April 26 2024

ध्वस्त कानून व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेदार : केशव

keshavलखनऊ ।  भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि सपा सरकार में प्रदेश में जंगलराज कायम होने के कारण  कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है।  प्रदेश अध्यक्ष  केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराया। प्रदेश की राजधानी एक के बाद एक चार हत्याओं से दहल उठी है।

पार्टी अध्यक्ष श्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश भर में हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाऐं रोज-रोज घट रही है।  राजधानी लखनऊ में जंगलराज कायम हो गया है। एक दिन में चार हत्याओं से राजधानी दहल उठी है। राजधानी लखनऊ के इन्दिरा नगर में युवक की हत्या कर लूटपाट, बेटी का गला रेता, जानकीपुरम् में युवक की हत्या कर शव एसिड जला दिया, तथा काकोरी में रिक्शा चालक की हत्या कर दी गई। प्रदेश की राजधानी ने जंगलराज का नया पैमाना तय किया है। श्री मौर्य ने ध्वस्त कानून व्यवस्था के लिए  मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि ध्वस्त कानून व्यवस्था रोज कोई न कोई नया आयाम तय कर रही है। सपाई स्वयं कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बने हुए है। श्री मौर्य ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव स्वयं गृहमंत्री है। प्रदेश के गृहमंत्री के नाते ध्वस्त, कानून व्यवस्था उनकी जिम्मेदारी बनती है। प्रदेश में आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। श्री मौर्य ने सपा मुख्यमंत्री को ध्वस्त कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदार ठहराया।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com