ब्यावरा। कालीपीठ थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापाठ में पिकअप वाहन में बैठने की बात पर हुए विवाद में दो परिवार आपस में भिड़ गए। खूनी संघर्ष में 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई और उसके परिवार के चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की। जानकारी के अनुसार ग्राम गंगापाठ निवासी अमरसिंह तंवर उम्र 50 साल विगत दिवस राजगढ़ से पिकअप में बैठकर गांव जा रहा था, तभी उसी गांव के मोड़सिंह से उसका विवाद हो गया। मामूली बात पर हुआ विवाद गांव पहुंचते ही खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद में मोड़सिंह के परिवार के कमल, कैलाश, कांचीबाई, भावरु, बापूलाल सहित अन्य लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें अमरसिंह की मौत हो गई साथ ही ग्यासीराम, अनारसिंह , प्रेमसिंह, मानसिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal