जम्मू। सर्जिकल स्ट्राइक से लगातार इन्कार करने वाला पाकिस्तान अब अपना गुस्सा सीमा पर उतार रहा है। पाक सेना पिछले आठ दिनों से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। शुक्रवार सुबह जम्मू संभाग के पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की चौकियों तथा रिहायशी इलाकों में गोलीबारी कर व मोर्टार दाग संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।
मिली जानकारी के अनुसार पुंछ जिले के मालटा क्षेत्र में आज सुबह पाक सेना ने भारतीय सैन्य तथा असैन्य इलाकों में भारी गोलाबारी करमोर्टार दागे। भारतीय सेना ने भी इसका कड़ा जवाब दिया। अभी इस गोलीबारी में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बताते चलें कि बीते आठ दिनों से पाकिस्तान जम्मू कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी कर मोर्टार शैल दाग रहा है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal