Saturday , April 27 2024

यमुनोत्री दर्शन को जा रहे उड़ीसा के तीर्थयात्री की हृदयगति रुकने से मौत

युमुनोत्री धाम के दर्शन को जा रहे उड़ीसा के तीर्थयात्री की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। गंगोत्री व युमनोत्री धाम की यात्रा मार्ग पर अब तक दस लोगों की हार्ट अटैक के मौत हो चुकी है। 

जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम उड़ीसा के यात्रियों का दल फूल चट्टी पहुंचा। रात को यह दल फूल चट्टी के एक होटल में रुका। सोमवार सुबह इस दल ने यमुनोत्री धाम जाना था। 

रविवार को दल में शामिल सुरेश चंद (62) निवासी भुवनेश्वर उड़ीसा की तबियत खराब हुई। सुरेश चंद की पत्नी ने इसकी सूचना अन्य यात्रियों को दी। इस पर अन्य यात्री उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडकोट ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

मौत का कारण हृदय गति रुकना बताया गया है। गौरतलब है कि अभी तक गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए 10 यात्रियों की मौत हृदय गति रुकने से हो चुकी है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com