सिद्धार्थनगर । केंद्र सरकार के ढाई वर्ष वितने के बाद भी किसी मंत्री या संसद पर कोई भरस्टाचार का आरोप नही है। जबकि इसके पूर्ववर्ती सरकार भरस्टाचार में डूबी रही है। हमारी इस केंद्र की भाजपा सरकार ने बिना भेदभाव के कई जन्कल्याणकारी योजनाए चलाई जिसका लाभ सभी वर्गों को मिला है।उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी हाई कमान नेतृत्व के निर्देश पर बुद्धवार को कपिलवस्तु विधान सभा के लोटन और महादेवा में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी ने कहा।
उन्होंने कहा कि युवा ही इस देश को सही दिशा प्रदान कर सकते हैं। युवाओं के बल पर ही देश का भविष्य निर्भर है। और युवाओ के बल पर ही आज केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। प्रदेश मे इन्ही युवाओं के सहयोग से उत्तर प्रदेश के आगामी 2017 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन कर बीजेपी की सरकार बनेगी। केंद्र में मोदी सरकार की अगुवाई में सभी जाति धर्म के लोगो को गैस कनेक्शन देने का कार्य किया है। सभी गांव में विद्दुतिकरण के लिए लगातार कार्य हो रहा है। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए संसद ने कहा कि सपा की सरकार सभी कार्य लोहिया ग्राम में कर रही है। बाकी जनता से कोई मतलब ही नहीं है। अच्छी सरकार चुनिए फिर देखिये इस प्रदेश का विकास कितनी तेजी से होता है। चौपाल को भाजपा जिला अध्यक्ष राम कुमार कुँवर , श्यामधनी राही, कन्हैया पासवान, चौधरी अमर सिंह आदि ने सम्बोधित किया। चौपाल की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामकुमार कुवर व संचालन नितेश पाण्डेय ने किया।इस दौरान ओम प्रकाश यादव, अरबिन्द उपाध्याय, राजकुमारी पांडेय,आशीष शुक्ला,दीपेंद्र चौधरी, शैलेश यादव, विश्वनाथ चौधरी, उदयराज पांडेय, हरिशंकर चौधरी, रामशंकर चौधरी, राजेश कुमार, रामदेव, सन्तोष उपाध्याय, मनोज चौधरी, सर्वेश कुमार, कमलेश, जुबेर, रामकेवल गुप्त, हेमंत जायसवाल, राजेन्द्र प्रसाद, गोविन्द जायसवाल, पियूष उप्पध्याय, गणेश जायसवाल, आदि लोग मौजूद रहे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal