Tuesday , April 30 2024

 लखनऊ पहुंचे भाजपा के नए कैंडिडे ‘पाठक’, हुआ भव्य स्वागत 

6......लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व सांसद ब्रजेश पाठक का भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार रविवार को लखनऊ आगमन पर भाजपाईयों व उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। बसपा से भाजपाई बने ब्रजेश पाठक ने कहा कि कि समर्थकों द्वारा हुए स्वागत और भीड़ को देखकर यह अहसास हो गया है कि मेरा फैसला सही है। बसपा प्रमुख मायावती पर एक बार भी हमला नहीं बोलने वाले पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश का चैतरफा विकास कर रहे हैं। इसलिए देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की ओर आसा भरी नजरों से देख रहा है। पाठक ने कहा कि तानाशाही वाली संस्कृति से निकल कर मैं इस विकास रूपी यज्ञ में आहूति डालने के लिए आया हूँ। मोदी और शाह का हमेशा से कहना है कि देश को आगे ले जाने के लिए यूपी का विकास होना जरूरी है। इसलिए यूपी के विकास के लिए यहां भाजपा की सरकार बनना आवश्यक है और मैं भाजपा नेतृत्व को विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि पूरी निष्ठा के साथ 2017 के लिए जुटूगाँ।

अखिलेश सरकार पर हमला बोलते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा इशारा भर कर दे तो सपा के बड़ी संख्या में विधायक टूट कर आएंगे। वे कतार में खड़े हुए हैं। पर भाजपा केवल राष्ट्रभावना से प्रेरित होकर आने वालों को ही स्वीकार करेगी।

मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता डरी हुई है। इस सरकार ने देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश को सबसे पिछड़ा राज्य बना दिया है। विज्ञापन के माध्यम से सपा सरकार अपनी छवि सुधारना चाह रही है। वे (मुख्यमंत्री) मेट्रो और हाईवे पर लोगों को दौड़ने का सपना दिखा रहे हैं। मौर्य ने कहा कि मंै मुख्यमंत्री से पूछना चाहता हूं कि जनता बाढ़ के चलते बचेगी ही नहीं तो मेट्रो पर सफर कौन करेगा? बसपा प्रमुख मायावती को जेल में डालने का वादा कर सत्ता में आए अखिलेश जनता को जवाब दें कि बुआ-भतीजे का गठजोड़ कब तक चलेगा।

केशव प्रसाद मौर्य ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि 2017 में भाजपा की सरकार आई तो भ्रष्टाचार करने वाले सभी जेल में होंगे। वह चाहे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हों या फिर उनके चाचा, चच्चा या फिर उनकी बुआ जी। जनता समझ रही है। वह जवाब देने को तैयार है। केशव ने आजमगढ़ में रविवार को हुई बसपा की रैली को असफल बताया और कहा कि आगरा की रैली में थोड़ी जनता एकत्र हो गयी थी, वह भी इसलिए क्योंकि पाठक जी तब वहीं थे और इन्होंने सहयोग किया था।

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अभी बुआ जी बात हो रही है। भतीजे की बात की जाएगी तो उनकी आधा मंत्रिमण्डल टूट कर आ जाएगा। मायावती और मुलायम सिंह यादव जातिवादी राजनीति कर रहे हैं। भाजपा सबका साथ सबका विकास चाहती है। सबको साथ लेकर चल रही है। यहां पिछड़ा, दलित, ठाकुर और ब्राह्मण भी हैं। यहां हिंदू भी हैं और मुसलमान भी। इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय और सांसद शिवप्रताप शुक्ला ने भी संबोधित किया। मानव संसाधन विकास मंत्रालय राज्य मंत्री महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने कहा कि बृजेश पाठक छात्र जीवन से संघर्ष करते आ रहे है। बृजेश पाठक के पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने से युवा नौवजवान उत्साहित है। सपा-बसपा के कुशासन से जनता को मुक्त कराने में ब्रजेश पाठक सहायक सिद्ध होगे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने किया।

 मंच पर प्रमुख लोगो में राष्ट्रीय मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ल, प्रदेश महामंत्री अनुपमा जायसवाल, प्रदेश मत्री संतोष सिंह, राकेश त्रिवेदी, कान्ता कर्दम उपस्थित रहे।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com