Sunday , April 20 2025

लुधियाना में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या

download (1)चंडीगढ़   । लुधियाना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गयी। हत्या की जानकारी शुक्रवार की सुबह तब पता चला, जब घर की नौकरानी काम करने आयी। हत्या से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह परिवार हाल ही में यहां रहने आया था। सुबह सफाई करने वाली बाई ने खून देखकर आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरा घर सील कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खोला तो दो महिलाओं, एक पुरुष और एक 18 साल की लड़की लाश घर के अंदर से मिली। बताया जा रहा है कि मृतक महिलाओं में से एक बिजली विभाग से रिटायर्ड थी। पुलिस इसे मर्डर मानकर जांच कर रही है। सभी के शरीर पर तेजधार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं। मृतकों की पहचान मां बच्चन कौर 65 साल, बेटा संदीप सिंह 45, बहू अमनकौर, 44 साल और पोती जिनाज 18 साल के रूप में हुई है। जिनाज 9वीं क्लास की स्टूडेंट्स थी। पति-पत्नी संदीप और अमन की लाशें बेडरूम से मिली। जबकि मां बच्चन की लाश हाल से मिली। वे यहां बैठकर टीवी देख रही थी। वहीं, लड़की जिनाज की बॉडी उसके स्टडी रूम से मिली है। पुलिस को शुरुआती जांच में यह मामला करोड़ों की प्रापर्टी से जुड़ा लग रहा है।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com