Saturday , April 27 2024

सारा लोरेन अब तक नहीं बना पाईं पहचान…..तो लिया ये फैसला……

a37ed5c1501fabaf343f5d06e0344208मुंबई। बॉलीवुड में हर किसी को पहली फिल्म से ही सफलता हासिल नहीं हो जाती, कइयों को अपनी पहचान बनाने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ता है। पाकिस्तान की सारा लोरेन ने 2010 में पूजा भट्ट की रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म कजरारे से बॉलीवुड में कदम रखा था, मगर अब तक अपनी पुख्ता पहचान बनाने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं। जबकि इस बीच, वो रणदीप हुडा के साथ 2013 में आई फिल्म मर्डर 3 में भी नजर आईं, इसमें उनका बेहद बोल्ड अंदाज देखने को मिला। फिर भी उनके करियर को कोई दिशा नहीं मिल पाई।

हालांकि सारा ने हिम्मत नहीं हारी है। हाल ही में आई उनकी फिल्म इश्क क्लिक भी कुछ खास नहीं कर पाई। अब वो एक नई शुरुआत करने को लेकर उत्सुक हैं। अपने बॉलीवुड करियर के लिए उन्होंने एक फैसला लिया है, अब वो पूरे बैग एंड बैगेज के साथ मुंबई शिफ्ट हो रही हैं। उम्मीद है कि यहां रहकर वो अपने करियर को नई दिशा दे पाने में कामयाब रहेंगी।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com