उदयपुर में जैसा आज पूरा बॉलीवुड जमा हो गया है। दरअसल वहां मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन का आयोजन हो रहा है। आमिर ख़ान ख़ास तौर से अपनी पत्नी किरण राव संग उदयपुर पहुंचे हैं।
शाह रुख़ ख़ान भी वाइफ गौरी ख़ान संग उदयपुर पहुंच गए हैं। गौरी इस मौके पर कुछ इस अंदाज़ में नज़र आयीं।
अभिषेक बच्चन भी ऐश्वर्या और बेटी आराध्या बच्चन के साथ उदयपुर पहुंच गए हैं। अन्य सितारों में प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर, अनिल कपूर, बोनी कपूर समेत कई सेलेबस इस मौके पर मौजूद दिखे।
सलमान ख़ान कटरीना कैफ के साथ उदयपुर पहुंचे हैं। उदयपुर एयरपोर्ट पर सभी स्टार्स के लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किये गए हैं।
वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ उदयपुर पहुंचे हैं। जैकलीन फर्नांडिस, परिणीति चोपड़ा भी इस पार्टी में शामिल होने पहुंची हैं। अमेरिका से पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन भी इस सेलिब्रेशन में शामिल होने इंडिया आयी हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal