मृतकों व घायलों को 4.84 करोड़ रूपये का प्रतिकर एवार्ड हुआ पारित
मीरजापुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय एवं उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन पर जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अनमोल पाल ने न्यायिक अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया। जनपद न्यायाधीश ने सभी न्यायिक एवं बैंक अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने और वादकारियों को अधिकाधिक सहुलियत प्रदान करने के निर्देश दिए।
YOU MAY ALSO READ: प्रधानमंत्री मोदी के आवास में गौ माता ने दिया ‘दीपज्योति’ को जन्म
जनपद न्यायाधीश ने एक आर्बिट्रेशन निष्पादन मामलें का निस्तारण किया और 1. 29 लाख रुपये आर्बिट्रेशन अवार्ड पारित किए। पीठासीन अधिकारी मोटर अधिकरण सत्य प्रकाश ने 76 मोटर दुघर्टना प्रतिकर मामलों का निस्तारण किए और 4 करोड़ 83 लाख, 24 हजार रूपये प्रतिकर के रूप में मृतकों एवं घायलों के परिजनों को दिलाए। स्थायी लोक अदालत चेयरमैन बृजेश नरायण मिश्र ने दो मुकदमों का निस्तारण किया। प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश बलजोर सिंह ने एक आर्बीट्रेशन, एक मिसलिनियस एवं चार विद्युत मुकदमों का निस्तारण किया। अपर जिला जज/सचिव डीएलएसए विनय आर्या ने 585 बैंक ऋण प्री-लिटिगेशन के मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराया और लगभग 9.83 करोड पर बकायेदारों से समझौता कराकर ऋणवसूली कराई।
विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट चन्द्रगुप्त यादव ने दो आर्बीट्रेशन व मिसलिनियस मुकदमों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रज्ञा सिंह ने 1260 मुकदमों का निस्तारण की और तीन लाख 60 हजार 400 रुपये जूर्माना वसूल की। सिविल जज (सी.डि.) विकास सिंह ने 10 सिविल व सक्सेशन वादों का निस्तारण किया और लाखों रुपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किया। प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लवी सिंह ने कुल 335 मुकदमों का निस्तारण किया और सात लाख 46 हजार 520 रुपये जुर्माना वसूल किया।
अपर सिविल जज (सी.डि.) ललिता यादव ने 229 मुकदमों का निस्तारण किया और 45070 रूपया जुर्माना वसूल किया। सिविल जज (सी.डि.) एफटीसी अंजूम सैफी ने 225 मुकदमों का निस्तारण किया। सिविल जज (जू.डि.) अनिमा मिश्रा ने चार व प्रियंबदा लाल ने 250 मुकदमों का निस्तारण किया। प्रीती ग्राम न्यायालय मड़िहान ने 80 मुकदमों व जीनत परवीन ग्राम न्यायालय लालगंज ने 107 मुकदमों का निस्तारण व जुर्माना वसूल किया। अपर जिलाधिकारी व नोडल अधिकारी रालोअ शिव प्रताप शुक्ल के अच्छे प्रयास से नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारियों व तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के न्यायालयों, चकबन्दी न्यायालयों द्वारा निस्तारित राजस्व वाद कुल 22434 मामलों का निस्तारण किया गया। नगरपालिका परिषद ने 1765 मुकदमों व विद्युत विभाग के 181 प्री-लिटिगेश मामलों का निस्तारण किए। ई-चालान यातायात के 2367 चालानों का निस्तारण हुआ और नौ लाख 23 हजार 950 रुपये ऑनलाईन जुर्माना वसूल हुए। सहायक श्रमायुक्त ने पांच मुकदमें का निस्तारण किया और 44.18 लाख पीड़ितों को दिलाए। मुख्य चिकित्साधिकारी ने 3500 प्रीलिटिगेशन प्रकरण का निस्तारण किया। आरटीओ से 1850 मामलों का निस्तारण किए और 142.25 लाख शमन शुल्क वसूल किए। बीएसएनएल की ओर से नौ बिलों को निस्तारण किया गया और 50,450 रुपये वसूल किए गए।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal