लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) ने आज राजधानी लखनऊ के प्रदेश मुख्यालय सहित प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
अखिलेश यादव ने अपने संदेश में कहा कि गांधी जी ने सत्याग्रह के माध्यम से देश की आजादी की लड़ाई लड़ी और आज दुनिया उनकी शिक्षाओं की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गांधी जी के विचारों की अवहेलना की है और उनके सपनों को चकनाचूर कर दिया है।
यह भी पढ़ें : 56 साल बाद घर लौटा शहीद मलखान सिंह का पार्थिव शरीर,जानें मामला
गांधी जी के गांवों के प्रति दृष्टिकोण को याद करते हुए उन्होंने कहा कि आज भाजपा अमीरों का संरक्षण कर रही है और गरीबों का उत्पीड़न कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान सरकार के स्वच्छता अभियान को महज दिखावा बताया।
इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप, पूर्व विधायक इंद्रजीत कोरी सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal