Thursday , October 10 2024
तिरंगे में लिपटा रतन टाटा का पार्थिव शरीर नरीमन पॉइंट पंहुचा

तिरंगे में लिपटा रतन टाटा का पार्थिव शरीर नरीमन पॉइंट पंहुचा, शाम 4 बजे तक अंतिम दर्शन

मुंबई। टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार रात करीब 11 बजे अंतिम सांस ली। रतन टाटा पिछले कुछ समय से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेसिव केयर यूनिट (ICU) में भर्ती थे, जहां वे उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।

उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ नरीमन पॉइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) में रखा गया है। जहां लोग आज शाम 4 बजे तक अंतिम दर्शन कर सकते हैं। इसके बाद, रतन टाटा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

रतन टाटा ने अपनी जीवन यात्रा में कई मील के पत्थर स्थापित किए और भारतीय उद्योग में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने टाटा समूह को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रतन टाटा को उनके सरल स्वभाव, दूरदर्शिता और समाज सेवा के प्रति समर्पण के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके जाने से भारतीय उद्योग जगत ने एक महान नेता खो दिया है।

also read: रतन टाटा के निधन पर झारखंड और महाराष्ट्र में एक दिन का राजकीय शोक

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com