अमेठी। गुरुवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक के बाद डी पी आर ओ आफिस जाते समय विकास खंड जामों के ए डी ओ पंचायत के साथ उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राम अंजोर प्रजापति और उनके साथियों ने अभद्र व्यवहार किया है और गोली मारने की धमकी दी है।ए डी ओ पंचायत ने डी पी आर ओ मनोज कुमार त्यागी से लिखित शिकायत की है। आरोप है कि जिला अध्यक्ष राम अंजोर प्रजापति ने अपने साथियों के साथ पहले भी कार्यालय आते जाते समय ए डी ओ पंचायत के साथ अभद्र व्यवहार किया है, किंतु यूनियन के नेताओं की डर से डी पी आर ओ ने कोई कार्रवाई नहीं की।
Read It Also :- घर के बाहर बैठे वृद्ध पर युवक ने किया चाकू से हमला, हालत गंभीर
ए डी ओ पंचायत मनोज कुमार चौधरी ने डी पी आर ओ को लिखे पत्र में कहा है कि गुरुवार को सी डी ओ ने विकास भवन में बैठक बुलाई थी। समीक्षा बैठक के बाद लगभग छः बजे वे शौचालय की द्वितीय किश्त की धनराशि की डिमांड देने स्वच्छ भारत मिशन -, ग्रामीण गये थे। कार्यालय में पहले से मौजूद सफाई कर्मी राम अंजोर प्रजापति और कामता प्रसाद ने अभद्र व्यवहार किया और कहा कि तुमको तो गोली मार देना चाहिए ,राम अंजोर के साथ खड़े सात आठ अज्ञात लोगों ने गंदी भाषा का प्रयोग किया । डी पी आर ओ कार्यालय और विकास भवन आते जाते समय डर बना हुआ है, किसी भी समय हमला हो सकता है।
विवाद के कारण की जानकारी नहीं है।ए डी ओ पंचायत, जामों का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। पुलिस को कार्रवाई के लिए लिखा गया है। विभागीय जांच भी कराई जा रही है।
मनोज कुमार त्यागी
डी पी आर ओ, अमेठी
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal