नई दिल्ली: देश के बैंकों में कर्मचारियों को अब दो दिन की छुट्टी मिल सकती है। केंद्र सरकार जल्द ही इस संबंध में घोषणा कर सकती है, जिससे बैंक कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो सकेगी।
भारतीय बैंक परिसंघ (IBA) और बैंक कर्मचारी यूनियनों के बीच इस मुद्दे पर सहमति बन गई है। कर्मचारी अब शनिवार और रविवार दोनों दिन छुट्टी की मांग कर रहे थे। यदि सरकार इस प्रस्ताव को मंजूरी देती है, तो यह नियम इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में लागू हो सकता है।
इस समझौते के अंतर्गत सभी प्राइवेट और सरकारी बैंक दो दिन की छुट्टी के नियम के दायरे में आएंगे।
RBI की मंजूरी मिलना है जरूरी
भारतीय बैंक परिसंघ (IBA) और बैंक कर्मचारियों के यूनियनों के बीच इस समझौते को एक साल पूरा होने वाला है, हालांकि, इस नियम को लागू करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मंजूरी आवश्यक होगी। यदि सरकार इसे स्वीकृति देती है, तो बैंक के खुलने और बंद होने का समय भी बदलेगा। वर्तमान में, सभी बैंक सुबह 10 बजे खुलते हैं और शाम 5 बजे बंद होते हैं; नए नियम के तहत, बैंक कर्मचारियों को सुबह 9:45 से शाम 5:30 बजे तक काम करना होगा।
ALSO READ:दिल्ली गैस चैंबर: शहजाद पूनावाला ने केजरीवाल पर लगाया आरोप
 Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper,  E-Paper & News Portal
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper,  E-Paper & News Portal
				 
			 
		
		 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					 
						
					