कंधे और बाइक पर पंजे के निशान, 2 मिनट तक चला संघर्ष, घटना से हड़कंप
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य क्षेत्र में तेंदुए ने एक बाइक सवार पर हमला कर उसे घायल कर दिया। यह हमला उस समय हुआ जब बाइक सवार रास्ते से गुजर रहा था और तेंदुआ चलती बाइक पर कूद पड़ा। बाइक सवार ने दो मिनट से अधिक समय तक तेंदुए से संघर्ष किया तब उसकी जान बची। तेंदुए के हमले के शिकार इश्तियाक (40) गेरुआ रिसार्ट में मैनेजर के पद पर कार्यरत है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत आम्बा गांव में स्थित गेरुआ रिसार्ट के मैनेजर इश्तियाक (40) पुत्र मो. सफीक बुधवार की शाम 7 बजे आम्बा से बिछिया जा रहे थे तभी बिछिया बैरियर के निकट चलती बाइक पर तेंदुए ने हमला कर दिया।
यह भी पढ़ें : महराजगंज हिंसा पीड़ितों के लिए अधिवक्ताओं का पैनल गठित
हमला करते हुए तेंदुए ने बाइक सवार के कंधे और बाइक की गद्दी पर पंजा मार दिया इस दौरान मैनेजर बाइक से गिर गया लेकिन उसने हिम्मत का परिचय दिया और तेंदुए से भिड़ गया। इस दौरान करीब 2 मिनट संघर्ष कर किसी तरह जान बचाकर बिछिया की ओर भागा जहां लोगों नो उसे इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए। निजी चिकित्सक ने उसे पीएचसी सुजौली इलाज के लिए भेजा गया।
मैनेजर के शर्ट और बाइक की गद्दी पर पंजे के निशान साफ है। लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी मौके पर पहुंचे वन रक्षक अब्दुल सलाम ने लोगों को सतर्क करते हुए तेंदुए से बचाव के उपाय बताए।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal