“बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चक कलंदर में अज्ञात कारणों से लगी आग में चार रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस हादसे में नगद, अनाज और गृहस्थी के सामान के साथ-साथ जरूरी कागजात भी जल गए। पीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गए हैं, और ग्राम प्रधान ने प्रशासन से मदद का आश्वासन दिया।”
बलिया। जिले सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चक कलंदर (चकिया) गांव में बुधवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे चार रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गईं। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि लोग आग बुझाने के प्रयास में करीब दो घंटे तक जुटे रहे, लेकिन तब तक रामचंद्र गोंड, रामाश्रय खरवार और ममता देवी के झोपड़े और उनके घर के सामान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए।
घटना के बाद पीड़ितों के घरों में रखा करीब पचास हजार नगद, 30 कुंतल गेहूं, 20 कुंतल चावल, गहने, कपड़े, गृहस्थी का सामान और जरूरी कागजात जल गए। गांव के लोग तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। आग पर काबू पाने के बाद पीड़ित परिवारों को खुले आसमान के नीचे छोड़ दिया गया।
यह भी पढ़ें : होंडा ने “ई-गुरुकुल” लॉन्च किया, सड़क सुरक्षा शिक्षा का डिजिटल प्लेटफॉर्म: गडकरी
ग्राम प्रधान स्वामी नाथ यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर प्रशासन को इसकी सूचना दी और पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। तहसीलदार और हल्का लेखपाल को सूचित किया गया है, और राहत कार्य चल रहे हैं।
विशेष: देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ।ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal