लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों के बाद राजधानी लखनऊ में आज सुबह लाउडस्पीकर को लेकर कड़ी कार्रवाई की गई।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधिकारियों ने राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया।
आज सुबह पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर, डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारी सहित सीनियर पुलिस अधिकारियों ने हजरतगंज, महानगर, पश्चिम क्षेत्र सहित लखनऊ के सभी प्रमुख इलाकों का दौरा किया।
अधिकारियों ने सभी धार्मिक स्थलों पर जाकर लाउडस्पीकर की आवाज की जाँच की और कोर्ट के आदेश का पालन सुनिश्चित किया।
इसके अलावा, पुलिस ने हाई स्पीड बाइकिंग के खिलाफ भी अभियान चलाया और कई स्थानों पर कार्रवाई की। अधिकारी ने मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों से भी संवाद किया और उन्हें जागरूक किया।
इस निरीक्षण का उद्देश्य सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करना और शहर में शांति बनाए रखना है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper,  E-Paper & News Portal