“सपा ने मिर्जापुर में गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को नहीं मानती। यह प्रदर्शन लोहिया ट्रस्ट से पैदल मार्च के रूप में किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने अपनी बात रखी।”
मिर्जापुर: समाजवादी पार्टी ने गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफा की मांग करते हुए पैदल मार्च निकाला। गुरुवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोहिया ट्रस्ट से मार्च शुरू कर, कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित एक मांग पत्र अपर जिलाधिकारी शिव प्रकाश शुक्ला और नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर को सौंपा।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति जो अपमानजनक बयान दिया है, वह निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि भा.ज.पा. संविधान को नहीं मानती और संविधान की शपथ लेने वाले बाबा साहेब के नाम लेने को गुनाह मानती है। चौधरी ने केंद्रीय गृह मंत्री से कैबिनेट से हटाने की मांग की।
यह भी पढ़ें :मिर्जापुर: पहाड़ी इलाके में पहुंची राज्यपाल, जानें क्यों?
सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और गृहमंत्री के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया। इस प्रदर्शन में सपा के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें सुरेन्द्र सिंह पटेल, मुन्नी यादव, राजेश भारतीय, कौशिक कन्नौजिया, दामोदर मौर्या और अखिलेश यादव प्रमुख थे।
सपा के इस प्रदर्शन ने मिर्जापुर में राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया है, खासकर भाजपा और सपा के बीच बढ़ते मतभेदों को लेकर।
देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal