“लखीमपुर खीरी में BJP विधायक सौरभ सिंह पर फायरिंग के बाद जांच करने पहुंचे CO सिटी रमेश तिवारी पर पूर्व सांसद जुगल किशोर ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने IG-DIG हटवाने की धमकी दी और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।”
लखीमपुर खीरी। BJP विधायक सौरभ सिंह पर फायरिंग की घटना के बाद मामले की जांच करने पहुंचे CO सिटी रमेश तिवारी पर पूर्व सांसद जुगल किशोर भड़क गए। उन्होंने सार्वजनिक रूप से पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई और अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए कहा, “मेरी औकात जान लो, 1 घंटे में IG-DIG हटवाए हैं।”
पूर्व सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सीधा संपर्क होने की बात कहते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी कि “यहां रहने लायक आप, आपका इंस्पेक्टर और एसपी नहीं हैं।” उन्होंने लखीमपुर की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें : बलिया: पुलिस मुठभेड़ में डबल मर्डर का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
कानून व्यवस्था पर सवाल
पूर्व सांसद के इस बयान के बाद विपक्षी पार्टियां भी राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। स्थानीय लोगों ने भी फायरिंग की घटना और इसके बाद की पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर की है।
देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें विश्ववार्ता के साथ। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal