जम्मू। जम्मू संभाग के कटरा स्थित वैष्णों देवी मार्ग पर शनिवार सुबह चट्टान खिसकने से चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि आठ लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार कटरा से वैष्णों देवी के रास्ते में अर्धकवारी के पास आज सुबह चट्टान खिसकने से चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि आठ श्रद्धालु घायल हो गए हैं। घायलों में तीन की हालत गम्भीर बताई जा रही है।इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल श्रद्धालुओं को ज्यादातर सिर पर चौटें आई हैं। सभी घायलों को कटरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चट्टान खिसकने का हादसा वैष्णों देवी मंदिर से करीब छह किलोमीटर की दूरी पर हुआ।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal