चार अभियुक्तों को पुलिस ने भेजा जेल

हाटा(कुशीनगर)। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी डाक्टर अजय कुमार सिंह की देखरेख में अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम अलग-अलग मुकदमों के वांछित चार अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में वांछितों की गिरफ्तारी के क्रम में मुकदमा अपराध संख्या 514/2026 धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के उपरोक्त मामले में वांछित अभियुक्त ध्रुप निषाद पुत्र विद्यार्थी निवासी खिरकिया थाना पडरौना व दुर्गेश निषाद पुत्र महेन्द्र निवासी कतौरा थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया को हाटा कस्बा के समीप कप्तानगंज रोड से गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। इसी क्रम में दो नफर वारंटी मुकदमा अपराध संख्या 373/2018 स्पेशल ट्रायल नम्बर 324/2019 व मुकदमा अपराध संख्या 513/2026 की धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया क्लाप निवारण अधिनियम 1986 मे वांछित अभियुक्त अमरजीत कन्नौजिया पुत्र जवाहर निवासी नगर के वार्ड नम्बर 19 व ओमप्रकाश पुत्र जोगेन्द्र निवासी खडसरा थाना खेजुरी जनपद बलिया को थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक नन्दलाल सरोज,हेड कांस्टेबल राजेन्द्र वर्मा, कांस्टेबल सत्यम राय, धर्मेंद्र पटेल की टीम ने बाघनाथ चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Back to top button