
सेवरही। कुशीनगर सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर बगहा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पिपराघाट चौकी पुलिस ने अंतिम संस्कार के दौरान चिता से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट चौकी अंतर्गत ग्राम राजपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के मामले लेकर गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत होने की आशंका जताई गई।
मृतका की पहचान इंदु देवी (30 वर्ष) पत्नी भोला यादव के रूप में हुई है। ग्रामीण की मान्यता परिजनों द्वारा मृतक्का के अंतिम संस्कार हेतु ले जाया गया था इस दौरान घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चिता से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट हेतु भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि गले पर निशान होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतका के पति और ससुर को थाने लाया है। मृतका के पीछे तीन साल का बेटा और एक साल की बेटी है।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सेवरही मनोज वर्मा ने बताया कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।



