भारत की शीर्ष टेनिस स्टार साइना नेहवाल की जीत के साथ वापसी की लेकिन लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। चाइना सुपर सीरीज प्रीमियर में उन्हें पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा है।
हालांकि, रियो ओलंपिक में रजत पदक विजेता पीवी सिंधु की पहले दौर में जीत मिली है। उन्होंने चाइना ताइपे की खिलाड़ी चिया सिन ली को 21-12, 21-16 के अंतर से केवल 34 मिनट में आसानी से हरा दिया। अब उनका अगला मुकाबला अमेरिका की बीवेन जांग से होगा।
साइना नेहवाल चोट की वजह से तीन महीने बाद कोर्ट पर लौटी। साइना को थाईलैंड की खिलाड़ी पोर्नतिप से पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने साइना को करीब एक घंटे तक चले मैच में 16-21, 21-19, 14-21 से हराया। साइना इससे पहले पोर्नतिप को नौ बार हार का सामना करा चुकी हैं। अगले सप्ताह साइना हॉन्गकॉन्ग सुपर सीरीज में खेलेंगी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal