शिमला। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा है कि सिख धर्म के संतों ने मानव कल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अध्यात्मवाद और कौम की रक्षा में उनका बड़ा योगदान रहा है।
राज्यपाल रविवार को हरियाणा के उदासीन ब्रह्म अखाड़ा साहिब मंडी पेहोवा में बाबा चांद महाराज के 522 वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर बोल रहे थे।
गुरु गोविंद सिंह जी के बलिदान को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि संस्कृति, सभ्यता और समाज व कौम की रक्षा के लिए उन्होंने व उनके परिवार ने बलिदान का रास्ता अपनाया।
उन्होंने जहां अध्यात्मवाद का संदेश दिया वहीं समाज सुधार की दिशा में भी कार्य किया। उन्होंने लोगों से सिख संतों द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि परोपकार व दीन-दुखियों की सेवा करना ही उनका संदेश था।
संत बाबा गुरुवेंदर सिंह, मुख्य गुरुद्वारा मंडी साहिब, बाबा जोत सिंह सहित राज्य भर से आए संतगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal