नई दिल्ली। पूर्व विश्व चैंपियन फ्रांसिस चेका पेशेवर विजेंदर सिंह को हराने कि योजना बना रहे हैं।
चेका 17 दिसंबर को होने वाली डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट चैंपियनशिप की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इसके लिए चेका प्रत्येक दिन 40 राउंड तक खेलते हैं।
34 वर्षीय चेका तंजानिया के मोरोगोरो में रहे हैं। इन्होंने अफ्रीकाई खिताब अपने नाम कर चुके हैं। अभी तक 43 बाउट खेली हैं जिसमें 17 बाउट नाकआउट के जरिए जीती हैं।
मुक्केबाज के ट्रेनर जे मसांगी चेका को कड़ी ट्रेनिंग दे रहे हैं। चेका ने 300 राउंड खेले हैं और अपने 17 प्रतिद्वंद्वियों को नाकआउट किया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal