मालदा। इंगलिशबाजार थाने की पुलिस ने 26 किलो गांजे के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर अभियान चलाकर शहर के घोडापीर इलाके से सभी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के नाम राजकुमार मंडल, शुभंकर मंडल, उत्पल कर्मकार एवं मन्मय पोद्दार है। ये सभी मालदा के कालिचक एवं रतुआ इलाके के रहनेवाले हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में अहम सुराग हाथ लगने की उम्मीद है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal