रामेश्वरम। तमिलनाडु के मछुआरों की 10 मशीनीकृत नावों के मछली पकडने वाले जालों को श्रीलंका नौसेना के कर्मियों ने कथित तौर पर काट दिया और करीब 3000 मछुआरों को कच्चातीवू से खदेड दिया।
रामेश्वरम फिशरमैंस असोसिएशन के अध्यक्ष पी सेसुराजा ने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना कर्मियों ने कल उनके जल क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में मछुआरों के जालों को काट दिया और उन्हें वहां से खदेड दिया।
उन्होंने कहा कि इस द्वीप शहर से 600 से ज्यादा नावों में मछुआरे समुद्र में गए थे उन्हें नौसेना के कर्मियों ने रोका और उन्हें गोली मारने की धमकी दी।
उन्होंने कहा कि मछुआरे आज सुबह तट पर वापस आ गए।उन्होंने केंद्र से श्रीलंकाई नौसेना के तमिलनाडु के मछुआरों के खिलाफ अत्याचार पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal