मैक्सिको सिटी। मैक्सिको की राजधानी Mexico City के एक पटाखा बाजार में मंगलवार रात जोरदार धमाका हुआ। घटना में अब तक 29 लोगों की मौत हो गई। लगभग 70 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
धमाका होने के बाद बाजार के ऊपर धुएं का एक बड़ा गुबार नजर आने लगा। हर तरफ अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए एंबुलेंस और हेलिकॉप्टर मौके पर पहुंच गए हैं।
टुल्टेपेक में लगी आग से एक के बाद एक कई विस्फोट हुए। बाजार में विस्फोट के समय बड़ी संख्या में ग्राहक थे। जो ईयरएंड पर पारंपरिक जश्न मनाने के लिए पटाखे खरीद रहे थे। मेक्सिको स्टेट अभियोजक अलेजांद्रो गोमेज ने घटनास्थल पर मौजूद संवाददाताओं से कहा, हमें घटनास्थल से 26 शव बरामद हुए हैं।
संघीय पुलिस ने पहले मृतक संख्या 9 बताई थी। उसने ट्विटर पर कहा कि 70 लोग घायल हुए हैं। घायलों आपात कक्षों में ले जाया गया है। दमकल कर्मी 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सके।
नागरिक सुरक्षा सेवा के प्रमुख लुइस फेलिपे प्युएंते ने कहा कि उन्हें सभी पटाखों में विस्फोट रुकने का इंतजार करना पड़ा। बहुत तबाही हुई है। उन्होंने कहा कई घायलों की स्थिति नाजुक है। मैक्सिकों के राष्ट्रपति एनरिक पेना निएटो ने ट्वीट कर हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को अपनी संवेदना जताई है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal