नई दिल्ली। दुनिया भर में मशहूर कंपनी BMW शानदार कारों के लिए जानी जाती है। जर्मनी की कार निर्माता कंपनी BMW चीन में 1,93,611 कारों को उनकी Airbag खराबी को देखते हुये वापस मंगाएगी। गुणवत्ता मानकों पर नजर रखने वाली एक संस्था ने आज यह जानकारी दी।
BMW की 9 दिसंबर 2005 और 23 दिसंबर 2011 के बीच विनिर्मित 1,68,861 आयातित कारों और 12 जुलाई 2005 से 31 दिसंबर 2011 के बीच विनिर्मित सेडान कारों को एक अगस्त 2017 से वापस मंगाया जाएगा। गुणवत्ता निरीक्षण, जांच और संगरोधन सामान्य प्रशासन ने यह जानकारी दी है।
कंपनी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि ड्राइवर और अगली सीट के यात्री के Airbag में खराबी को देखते हुए सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया गया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal