नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा का बुधवार को निधन हो गया। 92 साल के पटवा कुछ समय से बीमार चल रहे थे। सुंदरलाल पटवा को श्रद्धांजलि देने प्रधानमंत्री भोपाल जा सकते हैं।
उनके कोई संतान नहीं है। कुछ साल पहले ही पटवा की पत्नी का निधन हो गया था। उनके भतीजे सुरेंद्र पटवा राज्य की भाजना सरकार में संस्कृति एव पर्यटन मंत्री हैं।
भोपाल स्थित बंसल हॉस्पिटल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने बताया कि पटवा को बुधवार सुबह हार्ट अटैक आया और उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका निधन हो गया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके निधन का समाचार सुनने के बाद तत्काल अस्पताल पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने पटवा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने मध्य प्रदेश के विकास के लिए लंबे समय तक योगदान किया और उनके निधन से राज्य को अपूर्णीय क्षति हुई है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal