फिरोजाबाद। थाना फरिहा के गांव ललऊआ में एक पिता ने अपनी ही पुत्री की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लायी है।
ललऊआ निवासी रामनाथ यादव का अपनी पत्नी राधा से पिछले दस वर्षों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। तभी से राधा अपने पुत्र को साथ लेकर अपने मायके थाना लाइनपार के गांव बासुदेवपुर में रह रही है।
रामनाथ अपनी 13 वर्षीय पुत्री विमलेश के साथ गांव में रह रहा था। मंगलवार की रात्रि अज्ञात कारणों के चलते उसने अपनी पुत्री की हत्या कर दी और फरार हो गया।
घटना की जानकारी जैसे ही पडोसियों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल लायी। इधर सूचना मिलने पर मृतका के ननिहाल के लोग भी जिला अस्पताल आ गये।
उनसे घटना के बारे में जानकारी चाही तो वह कोई विशेष जानकारी नही दे सके जिसके चलते पिता द्वारा पुत्री की हत्या किये जाने की पहेली अभी तक नहीं सुलझी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal