बेंगलुरु। 14वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन का उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरु पहुंचे। पीएम मोदी यहां महत्वपूर्ण भाषण दिया। मोदी ने कालेधन से लेकर दुनियाभर में भारतीयों के योगदान का जिक्र किया।
दुनियाभर के प्रवासी भारतीय इस समारोह में शिरकत कर रहे हैं। ये एक ऐसा पर्व है जिसमें होस्ट भी आप हैं और गेस्ट भी आप ही हैं। मोदी ने कहा कि प्रवासी भारतीय जहां रहे, वहां का विकास किया। मुख्य अतिथि पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा हैं।
इस दौरान PM ने कहा कि विदेशों में भारतीयों को केवल संख्या की वजह से नहीं जाना जता है। बल्कि उन्हें उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है। PM ने कहा कि मेरी सरकार और व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए विदेशों में रह रहे भारतीय समुदाय की सहभागिता प्राथमिकता रही है।
हजारों लाखों भाई बहनों, यूके, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, जापान, केन्या, मलेशिया और अन्य देशों रह कर भी भारत की तरक्की में सहयोग दे रहे हैं। आज आप उस उस भूमि में पधारे हैं जहां से आपके पूर्वजों को प्रेरणा मिलती रहती है। प्रवासी भारतीय में देश के विकास के लिए अदम्य इच्छा शक्ति हैं। वो देश की प्रगति में सहयात्री हैं, हमारे विकास यात्रा में आप हमारे वैल्यूएबल पार्टनर हैं।
पीएम ने कहा कि वर्तमान सरकार ब्रेन ड्रेन को ब्रेन गेन में बदलना चाहते हैं। मैंने विदेशों में रह रहे भारतीयों की समस्याओं को तरजीह देने की सलाह दे रखी है। विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। हम पासपोर्ट का कलर नहीं देखते, खून का रिश्ता सोचते हैं।
PM बोले कि अप्रवासी भारतीय और भारतीय मूल के लोगों ने अपने चुने हुए क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दिया है। सुरक्षित, प्रशिक्षित और विश्वास के साथ जाएं। हमारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी ने सोशल मीडिया की मदद से विदेश में रह रहे व्यथित भारतीय की बहुत शीघ्र मदद करने का काम किया है। वो श्रमिक जो विदेशों में आर्थिक अवसरों की तलाश के लिए जाते रहे हैं, उन्हें समस्या न हो इसके लिए अधिकतम सरलीकरण सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।
गिरमिटिया लोग ओसीआई (भारतीय विदेशी नागरिक) कार्ड के योग्य बन सकें इसकी शुरुआत मॉरीशस से की जा रही है। हम देश से बाहर भारतीयों को बेहतर मौके दिलाने के उद्देश्य से एक स्किल डिवलेपमेंट प्रोग्राम प्रवासी कौशल विकास योजना लॉन्च करेंगे। विदेश में रह रहा प्रत्येक भारतीय यहां के विकास के लिए आतुर है।
सफल प्रवासी भारतीयों को भारत की विकास से जुड़ने का मौका मिलना चाहिए। खास कर विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में हमने कई कदम उठाए हैं। हमने इसके लिए योजना बनाई है। जिसके तहत प्रवासी भारतीयों को भारतीय संस्थानों में 3 महीने कार्य करने का अवसर मिलेगा।
पीएम बोले आज भारत एक नई प्रगतिशील दिशा की ओर अग्रसर है। जो न केवल आर्थिक है अपितु सामाजिक भी है। आर्थिक क्षेत्र में FDI नॉर्म पूरी तरह उदार है। FDI की परिभाषा को प्रधानमंत्री ने एक बार फिर First Develop India से परिभाषित किया। मोदी ने कहा कि सफल एवं सक्षम प्रवासिओं को भारत की विकास गाथा का हिस्सा बनना चाहिए
ब्लैक मनी, करप्शन हमारी राजनीति और प्रयासों को धीरे धीरे खोखला करता रहा। काले धन के कुछ राजनीतिक पुजारी हमारे प्रयासों को जनता का विरोधी दर्शाते रहे हैं। करप्शन और काले धन को खत्म करने में समर्थन जो प्रवासी भारतीयों ने किया है उसके लिए आपका अभिनन्दन करता हूं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal