बीजिंग। लियोनिंग प्रांत की राजधानी शेनयांग स्थित एक प्राचीन बस्ती के 2,000 साल पुराना होने की पुष्टि की गई है। शहर के सांस्कृतिक पुरावशेष और पुरातत्व संस्थान ने यह जानकारी दी।
इस संस्थान ने जुलाई 2016 में शेनयांग के हुन्नान जिला स्थित किनझुआंगजी शहर पर काम करना शुरू किया था। अब तक करीब 500 वर्ग मीटर की खुदाई की गई है। पुरातत्वविदों ने मकानों और गुंबदों आदि के अवशेष बरामद किए हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal