Thursday , February 19 2026

राजमार्गों पर टोल टैक्स फ्री आॅफर खत्म, 3 से देने को हो तैयार

%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%b8नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद नेशनल हाइवे 2 दिसम्बर तक टोल फ्री कर दिए गए थे। अब लोंगो को टोल टैक्स चुकाना पड़ेगा।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि टोल टैक्स की छूट 2 दिसंबर से आगे नहीं बढ़ाई जा सकती है। 2 दिसंबर को आधी रात से सभी राजमार्गों पर टोल टैक्स वसूला जाएगा।

टोल पर छुट्टे की दिक्कत को लेकर टोल पर कूपन भी मिलेंगे। 5, 10, 50 और 100 रुपए के कूपन लाने का प्रस्ताव है। 500 रुपए के पुराने नोट से भी इन कूपनों को खरीदा जा सकेगा। टोल टैक्स चुकाने के लिए 15 दिसंबर तक 500 रुपए के पुराने नोट मान्य रहेंगे।

मंत्रालय इस बात पर भी विचार कर रहा है कि कूपन खरीदने के लिए 500 के नोट की सीमा को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया जाए।भारतीय स्टेट बैंक समेत बाकी बैंकों की ओर से टोल बूथ पर पर्याप्त स्वाइप मशीनें भी लगाई जा रही हैं।

E-Paper

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com