जरवल, बहराइच। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर ग्राम पंचायत बढ़ौली के पास एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जब किसी अज्ञात वाहन ने उसे तेज़ टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना गुरुवार देर शाम कैसरगंज थाना क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अमित पुत्र सतीश, निवासी फुटहा, थाना दरगाह, बहराइच के रूप में हुई है। अमित अपनी बाइक से लखनऊ से घर लौट रहा था, तभी बढ़ौली के निकट अज्ञात वाहन ने सीधी टक्कर मार दी।
Read it also : काली मंदिर की दानपेटी टूटी, CCTV में कैद हुई रहस्यमयी छवि
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को एंबुलेंस द्वारा कैसरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान होने के बाद उसके घर सूचना दी गई, जिसे सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल छा गया है। वहीं, पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
📲 समाचार सीधे व्हाट्सएप पर पाएं
देश-दुनिया की राजनीति, विकास और सामाजिक विषयों पर ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें।
👇
🔗 WhatsApp Group Join Link