“कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने उत्तर प्रदेश महिला आयोग के फैसले पर नाराजगी जताते हुए भाजपा पर महिलाओं को दबाने और उनके अधिकारों पर हमला करने का आरोप लगाया है। महिला सुरक्षा के नाम पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए गए हैं।”
लखनऊ । कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने उत्तर प्रदेश महिला आयोग के हालिया फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिसमें राज्य के जिम, सैलून, ब्यूटी पार्लर और टेलर शॉप्स में महिला कर्मचारियों की नियुक्ति को अनिवार्य करने का आदेश जारी किया गया है। अवस्थी का कहना है कि यह फैसला महिलाओं की स्वतंत्रता और उनके अधिकारों पर हमला है, और भाजपा सरकार महिलाओं को कमजोर करने के प्रयास में लगी है।
READ IT ALSO : महिला आयोग का नया प्रस्ताव: पुरुष टेलर नहीं ले सकेंगे महिलाओं के कपड़ों का नाप
अंशू अवस्थी ने कहा, “महिलाएं अपनी इच्छानुसार यह निर्णय लेने में सक्षम हैं कि वे किससे सेवाएं लेना चाहती हैं। सरकार सुरक्षा के नाम पर उनके अधिकारों पर डाका डाल रही है। भाजपा शासन में महिलाओं पर अत्याचार सबसे अधिक हैं, और सरकार बलात्कारियों को भी बचाने का प्रयास करती है।”
महिला आयोग के इस फैसले का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देना है, पर कांग्रेस का मानना है कि यह निर्णय महिलाओं की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने के समान है। अवस्थी के अनुसार, सरकार महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के नाम पर उनके अधिकारों का हनन कर रही है और इसे एक तानाशाही निर्णय करार दिया है।
देश दुनिया से जुड़ी और भी रोचक जानकारी के लिए विश्ववार्ता पर बने रहें…..
रिपोर्ट – मनोज शुक्ल
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal