लखनऊ: गोमती रिवरफ्रंट पार्क में आगामी “गोमती पुस्तक महोत्सव” की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। इस संबंध में मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब, जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार और नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह ने स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महोत्सव के आयोजन के सभी पहलुओं को अंतिम रूप दिया। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने जानकारी दी कि यह पुस्तक महोत्सव 9 से 17 नवंबर 2024 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक पुस्तक प्रेमियों के लिए विविध साहित्यिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।
पुस्तक महोत्सव के आयोजन से न केवल साहित्यिक जगत को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आम जनता को भी किताबों से जुड़ने का एक बेहतरीन अवसर मिलेगा।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal