लॉस एंजिलिस। ‘ग्रोइंग पेन्स’ के एक्टर और गीतकार एलन थिके का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
एबीसी पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी पर आधारित मशहूर कार्यक्रम ‘ग्रोइंग पेन्स’ में अपनी यादगार भूमिका के लिए पहचाने जाने थे।
अभिनेता एलन थिके का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। एलन थिके को अपने बेटे कार्टर के साथ हॉकी खेलने के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें कैलिफोर्निया के बरबैंक में प्रोविडेंस सेंट जोसेफ मेडिकल सेंटर ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया।
‘‘ग्रोइंग पेन्स’’ का प्रसारण एबीसी पर सितंबर 1985 से अप्रैल 1992 तक सात सीजन में हुआ था। कार्यक्रम में थिके ने एक मनोचिकित्सक जेसन सीवर की भूमिका निभाई थी जो घर से काम करता था। थिके का जन्म 1947 में ओंटारियो के किर्कलैंड लेक में हुआ था।
कनाडा में एक गेम शो ‘फर्स्ट इम्प्रेशंस’ और और टॉक शो ‘‘द एलन थिक शो’’ को होस्ट किया था। थिके एक गीतकार भी थे जिन्होंने कई टीवी शो के लिए गाने लिखे थे। थिके के परिवार में पत्नी, तान्या और तीन बेटें- ब्रेनन, कार्टर और रॉबिन हैं।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal