जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में को एक जहाज और नौका की टक्कर में 15 लोग लापता हो गए हैं।
जिला आपदा एजेंसी के प्रमुख जोको लोडियोनो ने कहा कि इंडोनेशियाई नाविक वाली एक नौका 27 लोगों को लेकर जा रही थी और उसकी टक्कर एक वियतनामी ध्वजवाहक जहाज से हो गई।
अधिकारी ने कहा कि लापता सभी पीड़ितों में नौका पर सवार लोग शामिल हैं। हालांकि नौका पर सवार लोगों में से 12 को सुरक्षित बचा लिया गया है। लोडियोनो ने कहा, “लापता लोगों की तलाश जारी है।”उन्होंने कहा कि जहाज पर साबूदाने का आटा लदा हुआ था और वह पूर्वी जावा प्रांत की राजधानी सुरबाया स्थित तानजंग पेराक बंदरगाह की ओर जा रहा था।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal