IPL 2025 की मिस्ट्री गर्ल्स इस बार भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी कुछ अनजान चेहरे अचानक कैमरे की नजर में आकर इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं। इनकी क्यूट स्माइल, ग्लैमरस लुक और इमोशनल एक्सप्रेशंस ने फैंस का दिल जीत लिया।
Read It Also :- सोने की कीमत में भारी गिरावट, निवेशकों में हलचल
चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले में एक येलो टॉप पहने लड़की को कैमरे ने कैप्चर किया। जब धोनी आउट हुए तो उस लड़की के चेहरे की मायूसी ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा। जल्द ही उसकी पहचान आर्याप्रिया भुयान के रूप में हुई। रातोंरात उसके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स लाखों में पहुंच गए।
इसी तरह 2022 की देविका नायर और आरती बेदी भी अपनी मासूमियत और खूबसूरती से चर्चा में आई थीं। देविका एक प्रोफेशनल डिजिटल मार्केटर हैं, जबकि आरती बेदी कोलकाता नाइट राइडर्स की समर्थक के रूप में वायरल हुईं।
श्रुति, रिया, शशि, और सेजल जायसवाल जैसे कई नाम इस सूची में हैं, जिन्होंने एक झलक से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। शशि पंजाब किंग्स की सोशल मीडिया हैंडलर हैं, वहीं सेजल पेशे से एक एक्ट्रेस हैं और मुंबई इंडियंस की फैन के रूप में चर्चा में रहीं।
2019 में अदिति हुंडिया को ईशान किशन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड बताया गया था। उसी साल दीपक चाहर की बहन की मौजूदगी ने भी सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरी थी।
IPL 2025 की मिस्ट्री गर्ल्स की लिस्ट में मोहाली की साहिबा, फैशन ब्लॉगर के रूप में उभरीं, जबकि दीपिका घोष 2019 में एक ग्लैमरस मिस्ट्री गर्ल बनकर फेमस हुई थीं। कुछ लड़कियों की पहचान अब तक सामने नहीं आ पाई है, लेकिन उनकी मुस्कान और कैमरा एक्सप्रेशन ने उन्हें लाखों का स्टार बना दिया है।
IPL अब सिर्फ क्रिकेट का मंच नहीं रह गया, बल्कि सोशल मीडिया सेंसेशन के लिए भी प्लेटफॉर्म बन चुका है। हर सीजन की तरह इस बार भी मिस्ट्री गर्ल्स ने अपने स्टाइल, मुस्कान और कैमरा परफेक्शन से लाइमलाइट बटोरी है।