पटना। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रकाशोत्सव के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार का अभिनंदन किया।
पीएम मोदी ने कहा कि इस आयोजन से भाईचारा और समरसता का मजबूत संदेश देश और पूरी दुनिया में पहुंचेगा।
मुख्यमंत्री नीतीश की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जिस मेहनत से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए काम किया।
उन्होंने जिस चिंता से एक-एक चीज का बारीकी से अवलोकन किया। स्वयं गांधी मैदान आकर सभी व्यवस्था को देखा। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। पटना में कार्यक्रम हुआ है लेकिन संदेश पूरे विश्व को गया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal