बिजनौर। जनपद में चार दिन पहले कूड़े के ढेर में मिले एक बच्चे की लाश के मामले में पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया है। इस मामले में आरोपी मां को गिरफ्तार किया गया है, जिसने अपने ही बेटे की हत्या की थी।
Read It Also :- सीएम योगी दौरा: विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा
सहसपुर क्षेत्र के पुराने डाकखाने के नजदीक एक अज्ञात बालक का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। बच्चे की पहचान अब्दुल हसन (ढाई माह) पुत्र सलीम के रूप में हुई। जांच में यह पता चला कि घटना के एक दिन पहले मां चांदनी अपने पिता गुफरान के घर से बच्चे को लेकर लापता हो गई थी। अगले दिन बच्चे का शव कूड़े के ढेर में मिला, जबकि चांदनी गायब थी।
बच्चे के पिता, सलीम ने भी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस ने चांदनी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, लेकिन उसने बेटे की हत्या का कारण नहीं बताया।
सीओ सर्वन सिंह ने बताया कि ढाई माह के मासूम बालक की हत्या उसकी सगी मां ने की थी। मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal