नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर के चलते सुबह ठिठुरन महसूस की गई। मौसम विभाग ने यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह अब तक का मौसम का सबसे कम तापमान है।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह हल्के से मध्यम कोहरे के साथ आसमान साफ रहेगा।
भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि बारिश होने की कोई संभावना नहीं है और 13 जनवरी के बाद से शीतलहर का असर कम होगा।
सुबह सफदरजंग इलाके में दृश्यता 1200 मीटर रही और वातावरण में आद्रर्ता 85 प्रतिशत दर्ज की गई।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal