मऊ। पुलिस अधीक्षक का आकस्मिक निरीक्षण सरायलखन्सी थाने में शुक्रवार को किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक इलामारन ने थाने के कार्यालय से लेकर महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, बैरिक आदि सभी महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अभिलेखों को समय से दर्ज करने और अपराध नियंत्रण हेतु कार्यवाही को तीव्र करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैंगेस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और एचएस जैसे मामलों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए प्रभारी निरीक्षक को विशेष निर्देश दिए।
Read it also : पहले अटेम्ट में UPSC क्रैक, धनगढ़ का बेटा बना IPS अफसर
महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी से बातचीत करते हुए उन्होंने महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और निस्तारण के बाद नियमित फीडबैक लेने की आवश्यकता पर बल दिया। यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि हर शिकायतकर्ता को समय पर न्याय मिले।
इसके साथ ही, पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने मेस, बैरक और थाना प्रांगण की साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण किया। सफाई को उच्च स्तर पर बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक का आकस्मिक निरीक्षण थाने में सक्रियता और अनुशासन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक शैलेष सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।