क्रीमिया। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन देश की सुरक्षा के प्रति गंभीर हैं। रूस की सुरक्षा और उसके हितों के लिये किसी देश की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं करेंगे। दुश्मन देश हमारे देश की तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत न करें।
यूक्रेन की सेना ने अभ्यास के लिये ही क्रीमिया के समीप वाले इलाके का इस्तेमाल किया था, परंतु पुतिन को यह नागवार गुजरा है।
क्रीमिया रूस के अधीन है। इसके पहले क्रीमिया यूक्रेन का ही प्रांत था। मार्च 2014 में रूस ने यूक्रेन पर कब्जा कर लिया।
यूक्रेन ने क्रीमिया के पास वाले क्षेत्र में मिसाइलों को तैनात कर दिया था। पुतिन ने रूसी युद्धपोतों को मोर्चा संभालने के लिये तैनात कर दिया है। सेना को भी चुनौती से लड़ने के लिए तैयार कर दिया है। रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेन की हरकत पर नाराजगी जतायी है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal