सीतापुर। अवैध संबंधों की परणति एक बार फिर घातक साबित हुई। एक महिला ने प्रेमी व उसके रिश्तेदार के साथ मिलकर अपने ही मांग का सिंदूर मिटा डाला। पुलिस ने मृतक की पत्नी व दो अन्य हत्यारोपियों को पकड़कर पूछताछ की तो हकीकत सामने आ गई।
संदना थाना क्षेत्र के ग्राम सहोली के बाहर कच्चे चकरोट पर पांच अक्टूबर को राहुल सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह उर्फ जित्तू पुत्र निवासी ग्राम सहोली थाना संदना का शव पड़ा मिला था। मृतक के पिता जितेंद्र सिंह द्वारा शक के आधार पर दी गई तहरीर के आधार पर थाना संदना पर धारा 103(1) बीएनएस अंकित यादव आदि के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया था।
यह भी पढ़ें: मां की अपील पर हाईकोर्ट ने बढ़ाई मुआवजे की राशि
पुलिस ने तथ्यों के आधार पर मृतक राहुल सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह, अंकित यादव पुत्र छोटकन्नू उर्फ विजय निवासी ग्राम सहोली थाना संदना तथा अंकित के रिश्तेदार लवकुश पुत्र परसादी निवासी ग्राम झखरावां थाना सिधौली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों ने बताया कि प्रियंका सिंह का अंकित यादव के साथ संबंध थे। इसी के चलते प्रियंका सिंह की सहमति पर अंकित यादव ने अपने रिश्तेदार लवकुश के साथ मिलकर चार अक्टूबर की रात डंडे से प्रहार करके हत्या कर दी थी।
पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर आलाकत्ल डंडा भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने महिला समेत तीनों हत्या के आरोपियों को जेल भेज दिया है।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal